कॉम्बिंग गश्त में घर में सोते मिले जिलाबदर
Sep 08 2022
ग्वालियर। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने कुछ माह पूर्व जिलाबदर किए तीन बदमाश हाथ लगे हैं। पुलिस ने जिलाबदरों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दी है। बीती रात पुलिस ने 11 बजे से एक बजे तक शहर में कॉम्बिंग गश्त चलाया। पुलिस कप्तान जब खुद सड़क पर आए तो पुलिस एक्शन में आ गई और हालत यह हुई कि सड़के सूनी हो गई।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने बीती रात चलाए कॉम्बिंग गश्त में तीन जिलाबदर घर में सोते मिले, जिनमें दो महाराजपुरा और एक हजीरा में है। जिलाबदर के खिलाफ हुई कार्रवाई में एएसपी अभिनव चौकसे के साथ ही सीएसपी महाराजपुरा की टिप पुलिस के काम आई और तीनों जिलाबदरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में दो घंटे में 200 वारंट तामील कराए और इनमें स्थायी वारंटियों के साथ ही गिरफ्तारी वारंटी भी शामिल है। पुलिस ने अब इनकी जानकारी जुटाने में जुट गई है, कि अभी तक यह पकड़ में क्यों नहीं आ रहे थे।
रात में पुलिस ने पूर्व में दर्ज वारदातों में नामजद गुण्डों और बदमाशों के घर दबिश दी और उनकी पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस को दरवाजे पर खड़ा देखकर नींद में डूबे बदमाशों की एक पल में नींद गायब हो गई।
पुलिस ने कॉबिंग गश्त के दौरान 28 उन युवकों को पकड़ा है जो शराब तस्करी का काम करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कॉम्बिंग गश्त चेक करते पुलिस कप्तान जब नदी गेट पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आती दिखी। स्कार्पियो की गति तेज होने और उसमें सवार युवक संदिग्ध दिखने पर उसे रोका गया और उसकी जांच की तो पता चला कि स्कॉर्पियो में सवार युवक सेंवढ़ा के हैं और एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, सभी युवक होने के कारण वाहन में मस्ती कर रहे थे और गति अधिक थी। पुलिस ने तस्दीक के बाद उन्हें छोड़ दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









