प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ने एलीवेटेड रोड़ के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Sep 08 2022
ग्वालियर। ग्वालियर के सुनियोजित विकास में नए एवं ऐतिहासिक प्रतिमान के रूप में जुडऩे जा रहे एलीवेटेड मार्ग का भूमिपूजन 15 सितम्बर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण लगभग 447 करोड़ रूपए की लागत से बनने जा रहे प्रथम चरण के एलीवेटेड रोड़ का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस अड्डा) की आधारशिला भी रखेंगे।
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यहाँ गोले का मंदिर मुरैना रोड़ पर ट्रिपल आईटीएम के सामने स्थित एलीवेटेड रोड़ के भूमिपूजन समारोह स्थल का गुरूवार को जायजा लिया। साथ ही समारोह की सभी तैयारियाँ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि एलीवेटेड रोड़ ग्वालियरवासियों के लिये बहुत बड़ी सौगात है। इसलिए शुभारंभ समारोह का आयोजन पूरी गरिमा व भव्यता के साथ किया जाए। एलीवेटेड रोड़ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले नागरिकों को कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि ग्वालियर शहर के लिए एलीवेटेड रोड़ निर्माण से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, अपितु शहर एक महानगर का रूप लेगा। इसलिए सड़क के महत्व को ध्यान में रखकर समारोह की सभी व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे जिलेवासी सुगमतापूर्वक समारोह में पहुँचकर ऐतिहासिक पलों के साक्षी बन सकें। साथ ही सड़क आवागमन भी बाधित न हो। मंत्री द्वय ने बरसात को ध्यान में रखकर कार्यक्रम स्थल पर पण्डाल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुन्नालाल गोयल, मनोज सिंह तोमर, कमल माखीजानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल, अपर जिला दण्डाधिकारी इच्छित गढ़पाले सहित नगर निगम, लोक निर्माण, ब्रिज कॉर्पोरेशन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









