गरबा पंडाल बने लव जिहाद का माध्यम आई कार्ड देखकर ही दें पंडाल में एंट्री-मंत्री उषा ठाकुर

Sep 08 2022

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने लव जिहाद और गरबा पंडाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे, इसलिए बहुत जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति गरबे में अपनी पहचान छिपाकर नहीं आए। पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को आई कार्ड देखकर ही एंट्री दें। ये सभी आयोजकों को तय करना चाहिए।
ग्वालियर पहुंची मंत्री ठाकुर ने कहा अब गरबा पंडाल में जो भी आएगा, अपना आईडी कार्ड लेकर ही आए। सभी आयोजकों को यह सलाह भी है चेतावनी भी। वैसे अब सभी संगठन जागरूक हो चुके हैं फिर भी पहचान छिपाकर किसी को भी गरबा पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जाए, क्योंकि गरबा पंडाल लव जिहाद का एक बड़ा माध्यम बन चुके थे। मंत्री यहां से मुरैना के ऐंती गांव स्थित शनिश्चरा मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हो गईं। दतिया में सनकुआ धाम और रतनगढ़ माता मंदिर में भी माथा टेकेंगी। यहां से वे ओरछा भी जाएंगी।
अल्पसंख्यकों को वंदे मातरम् गाने में आपत्ति है तो साक्षात मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास गरबा कैसे कर सकते हैं? यदि अल्पसंख्यक गरबे में आना चाहें तो परिवार से मां, बहन या पत्नी को साथ लेकर आएं। आयोजकों से कहा था कि गरबा पंडालों से मुस्लिम लड़कों को दूर रखा जाए। लड़कियों से भी कहा था कि वे बैकलेस और लो वेस्ट ड्रेस न पहनें।