जेयू में मारपीट का लाइव वीडियो वायरल, कुलपति ने दिए कार्रवाई के आदेश
Sep 08 2022
ग्वालियर। आपसी विवाद के चलते जीवाजी यूनिवर्सिटी स्टाफ के दो लोगों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी स्टाफ के दोनों कर्मचारी एक दूसरे के साथ लात घूंसे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट को होता देख यूनिवर्सिटी के अन्य स्टाफ ने दोनों ही लोगों को बीच-बचाव कराकर यह मामला रफा-दफा कर दिया वही मारपीट का यह वीडियो वहां मौजूद छात्र ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जैसे ही कुलपति के संज्ञान में आया कुलपति ने दोनों ही स्टाफ के लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। स्टाफ में हुई मारपीट का यह वीडियो कल शाम का बताया जा रहा है।
बता दें कि ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर पर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी में काम करने वाले कर्मचारी शरीफ खान और ब्रज भान भदौरिया के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला रहा था। बीती शाम भी दोनों के बीच उसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही कर्मचारियों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। दोनों के बीच मारपीट होता देख लाइब्रेरी के अन्य स्टाफ ने दोनों ही कर्मचारियों का बीच-बचाव कराकर विवाद को शांत करा दिया।
वही लाइब्रेरी में पढ़ रहे एक स्टूडेंट ने अपने मोबाइल से यह मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल वीडियो जैसे ही जीवाजी यूनिवर्सिटी कुलपति अविनाश तिवारी के संज्ञान में आया तो तत्काल कुलपति अविनाश तिवारी ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









