गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ इस वादे के साथ हुई गणपति बाप्पा की विदाई

Sep 08 2022

ग्वालियर। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ नदी व तलाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति की प्रतिमाओं को विदा करने से पूर्व उनकी पूजा व आरती की गई। उसके बाद उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर विसर्जित कर दिया गया। भक्तों ने बैंड बाजों के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। कई घरो में जगह गणपति की प्रतिमा स्थापित की गईं थीं। भक्तों ने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हर्षहोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया। लोगों ने घरों  में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति को तलाब व नदी में विसर्जन किया।
इससे पहले घरों व विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में गणपति की विधि-विधान से पूजा, भजन और आरती आदि का कार्यक्रम चला। गणपति बप्पा को विदाई देते हुए भक्तों में उत्साह के साथ प्रभु से दूर जाने की मायूसी भी साफ दिख रही थी। भक्त नाचते झूमते और रंग गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा के साथ तलाब व नदी तट पर विसर्जन के लिए पहुंचे। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष किए। बप्पा को नम आंखों से विदाई दी। और इस संकल्प के साथ विसर्जन किया कि अगले बरस भी बप्पा सुख समृद्धि लेकर अपने भक्तों के बीच फिर से पधारेंगे।