हॉकी के खिलाड़ी कै. रूप सिंह को याद किया

Sep 08 2022

ग्वालियर। हॉकी के जादूगर महान हॉकी खिलाड़ी कै. रूप सिंह की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कै. रूप सिंह स्टेडियम के पास स्थित कै. रूप सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहित कै. रूप सिंह के परिवार जन उपस्थित थे। 
इस मौके पर उपस्थित महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि हॉकी के जादूगर कै. रूप सिंह ने विश्व में ग्वालियर की पहचान बनाई साथ ही उनके द्वारा हॉकी के क्षेत्र में कई उपलधियां हासिक की। कै. रूप सिंह की याद में ग्वालियर स्थित स्टेडियम का नाम रूप सिंह स्टेडियम रखा गया। उन्होंने कहा आने वाले समय में रूप सिंह स्टेडियम में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये यहां नियमित खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन किये जायेंगे। उन्होंने कै. रूप सिंह के परिजनों को कहा कि नगर निगम हर वर्ष उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित करेगी।