एलीवेटेड रोड के भूमि पूजन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

Sep 08 2022

ग्वालियर। गुरुवार को एलीवेटेड रोड भूमि पूजन को लेकर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एवं ऊर्जामंत्री प्रधुन सिंह तोमर के नेतृत्व में शिंदे की छावनी स्थित इपीरियल होटल में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की बैठक आयोजित की गईं जिसमे 15 सितबर को एलीवेटेड रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ शिंदे की छावनी स्थित इपीरियल होटल में वैठक हुई जिसमे ऊर्जा मंत्री प्रधुन सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, कमल माखीजानी, सुमन शर्मा मौजूद रही।
बैठक में कार्यक्रम को भव्यता देने के लिये कार्यकर्ताओं को मंत्रीद्वव द्वारा दिशा निर्देश दिेये गये। बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हरिपाल सिंह, अभय चौधरी, मौजूद रहे।