वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए रखें अपने आस-पास साफ सफाई: सभापति तोमर.इंटरनेशनल डे आॅफ क्लीन एयर फाॅर ब्लू स्काई के अवसर पर वायु गुणवत्ता सुधार के लिये जन जागरूकता रैली आयोजित
Sep 07 2022
ग्वालियर वायु प्रदूषण हम सभी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इससे बचने के लिए हम सभी को सावधानी रखनी होगी तथा नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनेक फोगर मशीनों के माध्यमों से पानी का छिडकाव कर व स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों से वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए हैं, इसी का परिणाम है कि पहले के मुकाबले हमारे शहर में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है। इसके लिए अपने आस पास सफाई रखें तथा ईधन चलित मशीनरी का कम सें कम उपयोग करें। उक्ताशय के विचार सभापति मनोज तोमर ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा नेशनल क्लीन प्रोग्राम के अंतर्गत इंटरनेशनल डे आॅफ क्लीन एयर फाॅर ब्लू स्काई के अवसर पर वायु गुणवत्ता सुधार के लिये फूलबाग से आयोजित जन जागरूकता रैली हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, नोडल अधिकारी पवन शर्मा, कार्यशाला प्रभारी शैलेन्द्र सक्सैना एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चैहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत नाॅन अटेंटमेंट शहरों में आम नागरिकों को वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रति जागरूक करने के लिये आज इंटरनेशनल डे आॅफ क्लीन एयर फाॅर ब्लू स्काई के अवसर पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बाल भवन पंहुची जहां नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने रैली का समापन किया। रैली में 8 फाॅगर मशीन, 3 रोड स्वीपर मैकेनिकल मशीन सहित स्वच्छता में कार्यरत अन्य वाहनों का प्रदर्शन किया गया। फोगर मशीनों द्वारा पूरे रास्ते पानी की छिडकाव किया गया रैली के समापन अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने कहा कि भारत सरकार के 15वें वित्त आयोग द्वारा ग्वालियर शहर में वायु गुणवत्ता के सुधार के लिये ग्रांट प्रदान किया गया था। जिसका परिणाम है कि मध्य प्रदेश का ग्वालियर पहला ऐसा शहर बना जिसने अपने स्वच्छता के क्षेत्र में किये गए बेहतर प्रयासों के कारण वायु गुणवत्ता में पीएम-10 के स्तर में 13 प्रतिशत का सुधार हुआ है। जबकि प्रदेश के अन्य सभी शहर भोपाल (-1 प्रतिशत), इंदौर (-7 प्रतिशत) एवं जबलपुर (-10 प्रतिशत) में पीएम-10 के स्तर में सुधार नहीं पाया गया हैनिगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने सभी शहरवासियों से अपने आसपास व गली मोहल्ले एवं सडकों पर स्वच्छता रखने और किसी भी प्रकार की गंदगी न करने की अपील की
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









