आज श्याम कीर्तन बृजधाम में आयोजित होगा
Sep 06 2022
ग्वालियर। श्री श्याम उत्सव समिति द्वारा खाटू श्याम के मंदिर राधा की हवेली भाई साहब की परेड लक्ष्मीगंज पर चल रहे नौ दिवसीय महोत्सव के तहत मंगलवार को खाटू श्याम बाबा की कथा को आगे बढाते हुए बताया कि 3 वर्ष की कठोर तपस्या करने के बाद जब बर्बरीक महाराज अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां मोरवी से युद्ध में भाग लेने के लिए प्रार्थना की। तब मां मोरबी ने भगवान बर्बरीक को बताया की युद्ध में हारने वाले के साथ युद्ध लडऩा है। क्योंकि मां मोरबी नहीं जानती थी कि वहां पांच पांडवों के साथ स्वयं भगवान कृष्ण युद्ध में पांडवों के साथ दे रहे हैं। इस कारण माँ मोरबी ने सोचा की पांडव अकेले ना पड़े, और उनके वंश का एक और वीर उनके साथ युद्ध भूमि में खड़ा हो। भगवान कृष्ण ने बर्बरीक महाराज के पास आकर बताया कि यह धर्म अधर्म का युद्ध है। उसके बावजूद बर्बरीक महाराज का एक ही कहना था कि मुझे मेरी मां ने जो कहा है उसका पालन करूंगा मैं हारने वाले का साथ दूंगा।
भगवान कृष्ण के बार-बार समझाने पर जब बर्बरीक ने उनकी बात नहीं मानी तब उन्होंने कहा की युद्ध जीतने के लिए 3 वीरों की बलि की आवश्यकता है। तो एक बलि मैं दूं, एक बली अर्जुन दे, तीसरी वाली कोई अतिवीर दे। तब बर्बरीक महाराज ने अपने कुल का मान बचाने के लिए एवं कुल को जिताने के लिए अपने शीश का दान दिया।
शीश का दान देते ही युद्ध उपरांत भगवान कृष्ण ने बर्बरीक महाराज को वरदान दिया। आज से मेरी 16 कलाएं तुम्हारे पास रहेंगी। और मेरी मां यशोदा ने यह मुझे श्याम नाम दिया है, वह नाम तुम्हारा होगा। और कलयुग में तुम हर उस हारे का सहारा बनोगे जिसे कहीं जीत नहीं मिली होगी। और कलयुग में तुम्हारी भक्ति बढ़ेगी लोग तुम्हारे दर को चुनेंगे। इसके साथ ही खाटू श्याम बाबा की कथा का समापन हुआ। मंगलवार को कार्यक्रम में ग्यारस की रात रात्रि 8 बजे से कीर्तन हुआ। जिसमें मंदिर से जुड़े एव शहर के भजन गायकों ने अपने भजन सुनाए।
आज 7 सितंबर बुधवार को एक विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुंबई से नम्रता कारवा, बुलंदशहर से रामकुमार लक्खा, भोपाल से निशा द्विवेदी एवं इंडियन आईडल रिटर्न रही ग्वालियर की शिन्नी सोनाने कालविंत बाबा के भजन सुनाएंगे एवं बाबा को मनाएंगे। कार्यक्रम में दिल्ली से आ रहे नागर ब्रदर ग्रुप म्यूसिक देगे। यह कीर्तन मंदिर के पास बने बृज धाम में आयोजित होगा। पूरी रात चलने वाले इस श्याम कीर्तन में 4 एलइडी स्क्रीन पीने के पानी की व्यवस्था खाने पीने की व्यवस्था श्याम परिवार के प्रेमी एव श्री श्याम उत्सव समिति के पदाधिकारी गोपाल दास अग्रवाल, राकेश बंसल, उमेश गर्ग, मनोज भार्गव, राकेश मंगल, शरद गर्ग, गोपाल बल्ली बाले, विजय बंसल, शशांक अग्रवाल मंदिर के पुजारी राजू रेनवाल विशेष तौर पर भक्तों को कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखेंगे। समस्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









