पड़ोसी के घर गिरा खिलौना मांगने पर बाप-बेटे पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला
Sep 06 2022
ग्वालियर। छत से नीचे गिरे खिलौने को मांगने पहुंचे पिता-पुत्र पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। पिता को चाकू मारने से बचाने जब बेटा आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना माधौगंज लक्कडख़ाना पुल के पास उदयगिरी अपार्टमेंट में मंगलवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के माधौगंज के लक्कडख़ाना पुल के पास स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट निवासी प्रमोद पुत्र बाबू लाल राठौर मंगलवार सुबह अपनी नातिन को बालकनी में खिला रहे थे कि तभी उसके हाथ से खिलौना (गुडिय़ा) छूटकर नीचे गिर गया, जिसे पड़ोस में रहने वाली बच्ची उठा ले गई।
इसे देखकर वह नीचे पहुंचे और बच्ची से खिलौना मांगा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बच्ची द्वारा इनकार करने पर वह वापस आ रहे थे कि तभी पीछे से बच्ची के परिवार से सोनू बरार पुत्र वीरेन्द्र बरार आया और खिलौना मांगने आने के लिए उससे गाली गलौज करने लगा। जब प्रमोद ने विरोध किया तो उसे चाकू मार दिया। उसे चाकू लगते देखकर बचाने के लिए बेटा गिरीश आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
माधौगंज थाने के सीएसपी मनीषा राजौरिया ने बताया कि पड़ोसी की छत पर गिरा हुआ खिलौना मांगने पर पिता-पुत्र को पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। वही आरोपी पड़ोसी हमला कर फरार हो गया है। आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









