जनसुनवाई में रेपिस्ट ने धमकाया तो महिलाओं ने लगाई धुनाई
Sep 06 2022
ग्वालियर। दुष्कर्म पीडि़ता को धमकाने पहुंचे रेपिस्ट को महिलाओं ने पकड़ा और एसपी ऑफिस में ही जमकर धुनाई लगाई है। दुष्कर्म के आरोपी को पीडि़ता ने चांटे मारे, बाल पकड़कर खींचा। आरोपी ने 6 महीने पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर विवाहिता से किया था रेप। न्यूड फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर किए थे वायरल। आरोपी पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है।
मंगलवार को दुष्कर्म पीडि़ता एसपी ऑफिस उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर शिकायत करने पहुंची थी, जब वह बाहर निकली तो आरोपी उसे धमकाने आ गया। पीडि़ता ने अपनी ननद व अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ा और सड़क पर ही सबक सिखाते हुए घसीटकर पुलिस अफसरों के पास ले गए हैं। अब पुलिस अफसर इस मामले में जांच कर रहे हैं।
उपनगर ग्वालियर के किलागेट इलाके में एक 28 वर्षीय महिला के मकान में रुकसार किराए पर रहती थी। रुकसार के यहां राहुल शर्मा नाम के लड़के का आना जाना था। 6 महीने पहले रुकसार के यहां एक बर्थ डे पार्टी में राहुल ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिस पर महिला बेहोश हो गई जब महिला को होश आया तो वह बिस्तर पर न्यूड थी। राहुल शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसके न्यूड फोटो-वीडियो शूट कर लिए थे। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। उसका शारीरिक शोषण किया और ब्लैकमेल कर गहने तक हड़प लिए।
जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीडि़ता ग्वालियर थाना पहुंची थी और मामले की शिकायत की थी। इस घटना के बाद से लगातार राहुल शर्मा पीडि़ता को धमका रहा है। उसकी ननद की बच्चियों को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस भी उसे नहीं पकड़ रही है। आए दिन हमें बयान और राहुल के संबंध में पूछताछ करने थाने बुलाकर बैठा लिया जाता है। इसी मामले में पीडि़ता अपनी ननद व अन्य रिश्तेदारों के साथ एसपी ऑफिस जनसुनवाई में आई थी।
पीडि़ता ने पुलिस अफसरों को शिकायत की कि दुष्कर्म करने वाला राहुल शर्मा उन्हें धमकाता है। दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद भी ग्वालियर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर अफसरों ने कहा था कि अब कभी भी वह दिखे तो तत्काल हमें सूचना देना। अभी पीडि़ता शिकायत कर लौट रही थी तो एसपी ऑफिस के गेट पर आरोपी राहुल पहुंच गया और धमकाने लगा। जब उसके साथ आठ से दस लोग राहुल के पीछे भागे तो वह एक होटल के बेसमेंट में छुप गया। जिसके बाद महिलाएं वहां से उसे पकड़कर एसपी ऑफिस लेकर पहुंची। इस दौरान सड़क पर उसकी जमकर पिटाई भी लगाई है। आरोपी को चांटे मारे और बाल खींचकर घसीटा भी है।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी राहुल शर्मा अपराधिक प्रवृति का है। रेप का मामले के अलावा उस पर 5 से 6 अपराध दर्ज हैं। वह स्मैक के नशे का आदी है। कुछ काम नहीं करता है। महिलाओं को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता है। पुलिस आरोपी का रिकॉर्ड निकलवा रही है।
इस मामले में एएसपी मृगांखी डेका का कहना है कि पीडि़त महिला को आरोपी धमका रहा था। उसे पकड़कर उन लोगों ने पुलिस को सौंपा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









