मंत्री कुशवाह ने 27 दिव्यांगों को बैटरी युक्त मोटराइज्ड ट्राइसकिल दी

Sep 06 2022

ग्वालियर।  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अपनी विधायक निधि और सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के संयोजन से दिव्यांगों को ये मोटराइज्ड ट्राइसकिल मुहैया कराई हैं। हर मोटराइज्ड ट्राइसकिल लगभग 42 हजार रुपये कीमत की है।
दिव्यांग बोले अब हमें चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं रही है। हम सब सरकार एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री भारत सिंह कुशवाह के प्रति विशेष रूप से शुक्र गुजार हैं।