लायंस क्लब ग्वालियर मैत्री ने किया शिक्षकाओं का सम्मान

Sep 06 2022

ग्वालियर। जीवाजी क्लब में लायंस क्लब ग्वालियर मैत्री द्वारा शिक्षकओं का सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें हर क्षेत्र के सम्मानीय शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेश वनवारी एवम अजय सप्रा उपस्थित रहे। अध्यक्षता नरेंद्र सिंघल द्वारा की गई, प्रवीण गुप्ता द्वारा मंच संचालन एवं आभार व्यक्त किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में लॉ कॉलेज की वाईस प्रिंसीपल डॉ रेखा रानी शर्मा, डॉली खंडेलवाल मॉडर्न स्कूल, आशा सिंह, ओपी दीक्षित विवेकानंद नीदम, अक्षय केन खेल जगत से, केअर फाउंडेशन से शैलेन्द्र शर्मा, आकाश शिवहरे, संभव जैन, प्रीति बोहरेरे, रविन्द्र सिंह यादव, सुरभि शर्मा,अभिषेक शुक्ल मैथ्स के  टीचर, प्रीति यादव, रीना ओझा आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम के संयोजक मदन मोहन शर्मा, पुर्णिमा अग्रवाल थी। कार्यक्रम में सुनीता सिंघल, वर्षा दानी, कल्पना अग्रवाल, शिप्रा गोयल, मोनिका गुप्ता, इसवाह खान, रीना गांधी, मौजूद रही।