पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह विधायक सिकरवार के निवास पर पहुंचे

Sep 06 2022

ग्वालियर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सुपुत्र जयवधर््ान सिंह मंगलवार की सुबह ग्वालियर आए। श्री सिंह ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ.सतीश सिकरवार के निवास पर पहुंचे। जहां महापौर डॉ.शोभा सिकरवार और उनके पति विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया।
इस मौके पर दोनों नेताओं ने अंचल की राजनीति के साथ प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर भितरवार से विधायक लाखन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।