लायंस क्लब द्वारा ग्राम बरई गांव पहुंचकर किया शिक्षकों एवं छात्रों का सम्मान व पौधारोपण
Sep 06 2022
ग्वालियर। लायंस क्लब जगत-जानकी जश्न-जागृति द्वारा ग्वालियर से 25 किलोमीटर दूर श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरई तहसील घाटीगांव जिला ग्वालियर पहुंच कर 10 शिक्षकों एवं 10वीं व 12वीं बोर्ड के 7 मेघावी छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 विद्यार्थियों को सम्मान कर नोटबुक डायरिया प्रदान की गई। साथ ही हेमलता दीपेंद्र दुबे एवं राघवेंद्र अवस्थी ने इस विद्यालय के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षण हेतु दो कंप्यूटर दान देने की घोषणा की है।
इस अवसर पर 40 छात्रों को स्टेशनरी, धूप से बचने के लिए कॉटन के कैप, चाबी के छल्ले एवं फल, मिष्ठान, नमकीन के पैकेट वितरण किए तथा विद्यालय परिसर में 11 पौधे रोपे गए, छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना हेतु शुभकामनाएं दी
लायंस क्लब अध्यक्ष हेमलता-दीपेंद्र दुबे ने सभी का स्वागत किया एवं सचिव ममता-राजीव वैश्य ने शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है। उसके बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं को बताया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, राजीव वैश्य, दीपेंद्र दुबे, राघवेंद्र अवस्थी, प्रदीप माथुर आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









