गुरू के मार्गदर्शन से मिलती है सफलता-महापौर शोभा सिकरवार

Sep 05 2022

ग्वालियर। गुरू के मार्गदर्शन से हम सफल होते है और गुरू ही हमे अज्ञानता से ज्ञान की और ले जाते है। यह बात कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह व नृत्य अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि महापौर ग्वालियर शोभा सिकरवार ने कहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवं अशोक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही हमें पत्थर से पारस बनाता है और हमें एक सही दिशा में पहुंचने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। 
इस मौके पर अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आज उनके पास जो भी कुछ है वह शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के कारण ही है। अगर शिक्षिकों का मार्ग दर्शन नहीं होता तो वह इस स्थान पर नहीं होते। 
इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में सावन के गीतों पर अपनी प्रस्तुती देकर समा बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुती पर कार्यक्रम में मौजूद हर कोई झुमने पर मजबूर हो गया। 
कार्यक्रम में संस्था के ऋषि जैन, श्रीमती हेमलता राव, पूर्णिमा अग्रवाल,  कंचन राव, अभिषेक मिश्रा, प्रिया, महेंद्र भदकारिया, कल्ली पंडित, अनुज गुर्जर आदि मौजूद थे।