पेंशनरों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Sep 05 2022

ग्वालियर। सोमवार को पेंशनर एसोसियेशन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली गई। पेशनरों की रैली विरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि से शुरू होकर फूलबाग चौराहे पर रैली का समापन किया गया। रैली में दो दर्जन से अधिक पेशनर शामिल थे।
पेंशनरों क कहना था कि सरकार उनकी विज्ञिन्न समस्याओं के समाधान किये जाने पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसी स्थिति में पेंशनर काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेशनरों की मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाये। ताकि पेशनरों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।