बापू आश्रम में महिला सम्मेलन चले स्व की ओर हुआ संपन्न

Sep 05 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में अमदाबाद से पधारी साध्वी महिमा दीदी एवम ऋचा बहन द्वारा महिला उत्थान मंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय महिला सम्मेलन चले स्व की ओर का शुभारंभ व्यास पीठ पर दीप प्रज्ज्वलित कर पादुका पूजन के साथ किया।
अपने सत्संग में नारी शक्ति को आव्हान करते हुए कहा कि तुम जप सुमिरन ध्यान कर संयम सदाचार से अपनी महिमा में जागो जिससे नारी से नारायणी अवतरित हो सके। जिससे घर-घर में महात्मा बुद्ध, नानक, कबीर लीला शाह बापू जैसे महापुरुष पैदा हो सके। और यह भारत भूमि पुन: विश्व गुरु पद पर आसीन होकर रामराज्य धरती पर आ सके। स्वयं संस्कारित होकर घर संस्कार दिव्य गर्भ शिशु सिंचन, महिला उत्थान हेतु तेजस्वी अभियान संस्कार केंद्रों के माध्यम से सभी मातृ शक्ति संस्कारी बन सके।
साध्वी महिमा दीदी द्वारा महिलाओं को योगासन प्राणायाम, ध्यान, भजन साधना के महत्वपूर्ण प्रयोग भी सिखाए। जिससे भारी संख्या में शामिल मातृ शक्ति लाभान्वित हुई। संत आशाराम बापू आश्रम अहमदाबाद की देखरेख में देश भर में साध्वी बहनों द्वारा घर-घर संस्कार पहुंचाने के उद्देश्य से महिला सम्मेलन में चले स्व की ओर शिविर आयोजित वर्षो से किए जा रहे है।
महिला सम्मेलन चले स्व की ओर की पूर्णाहुति पर साध्वी महिमा दीदी द्वारा व्यास पीठ पर मंगल आरती की। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। शहर भर से साधक भक्तों को पहुंचने के लिए डीडी नगर, मुरार, हजीरा, आनंद नगर, बाड़े से बसों की व्यवस्था भी की गई थी। श्री योग वेदान्त सेवा समिति ग्वालियर के महिला उत्थान मंडल द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन चले स्व की ओर शिविर में पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर लाभ लिया।