अग्रकुल महिला समिति द्वारा महाराष्ट्रीयन थीम पर गणेशोत्सव मनाया
Sep 05 2022
ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा महाराष्ट्रीयन थीम पर गणेशोत्सव मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना इलीशा मित्तल और इशिका गर्ग द्वारा की गई। साथ ही गणेश जी पर आधारित हाउजी हुई और मराठी मुलगी प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी ने मूंगड़ा गाने पर कैटवॉक की, और चार-चार के ग्रुप में डांस करने पर विजेता निकाले गए।
जिसमें मीरा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रोमा जैन और रूबी अग्रवाल को मराठी मुलगी घोषित किया गया। पंचतुअलिटी विनर सीमा अग्रवाल रही। गणेश जी बनाओ प्रतियोगिता में शशि अग्रवाल प्रथम और ज्योति अग्रवाल द्वितीय रही। साथ ही गणेश जी की थाली सजाकर लाओ में मानवी अग्रवाल प्रथम, सपना अग्रवाल द्वितीय और अलका बंसल तृतीय रहीं। गणेश जी के 30 सेकंड में नाम लिखो उसमे सोनल गोयल ने बाजी मारी। और द्वितीय अर्चना अग्रवाल और तृतीय कल्पना अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजिका दीपिका मित्तल, अंजू अग्रवाल,नीतू गर्ग, मंजू बंसल, नीतू अग्रवाल और वर्षा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









