जनशक्ति वेलफेअर सोसायटी द्वारा जौहरी सम्मानित

Sep 05 2022

ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेअर सोसायटी मध्यप्रदेश द्वारा बाल भवन में विकलांग परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर जिला कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी द्वारा सर्व जाति विकलांग समाज की निस्वार्थ भावना से विकलांग जनों के अधिकारों की लड़ाई एवं उनकी मूलभूत सुविधाओ को मुहैया कराए जाने के लिए विगत वर्षों से धरने आंदोलनो के मध्यम से लड़ते हूऐ विकलांग जनों की आबाज शासन प्रशासन तक पहुंचाए जाने ओर हर पीडि़त मानवता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम के मंच पर विशेष अतिथ आमंत्रित कर अनूप जौहरी को जनशक्ति वेलफेअर सोसायटी मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प हार पहनाते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मोके पर सुसायटी के अरुण सिंह भदोरिया, श्याम कुशवाह,  कुलदीप टेगोर, जीतू यादव, राधेश्याम डंडौतिया, राजवीर सिकरवार, राहुल रजक, रामदास रजक, राजेन्द्र माहोर, निहाल सिंह जाटव, धर्मेन्द्र कुशवाह आदि उपस्थित थे।