महिला की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या, वरिष्ठ पुलिस अफसर पहुंचे मौके पर
Sep 05 2022
ग्वालियर। सोमवार सुबह थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या हुई है। महिला रविवार को बेटी के घर मिलने जाने की कहकर घर से निकली थी। तभी से वह लापता थी। सोमवार सुबह महिला का शव बेटी के घर से 100 मीटर की दूरी पर गली में पड़ा मिला है। अधेड़ महिला के हाथ रस्सी से बंधे हैं और मुंह पर साफी बंधी हुई है। चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से वार करने के बाद पत्थर से चेहरा कुचला गया है। जिस तरह से महिला के हाथ पैर बांधे गए हैं उससे साफ है कि हत्या करने वाला उससे काफी नाराज था।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के तहत 60 फुटा रोड भीमनगर की डीपी के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका की उम्र 55 साल बताई जा रही है। मृतका के चेहरे को कुचला गया है और उसके हाथ भी बंधे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस व साथ ही एसएसपी अमित सांघी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान हो चुकी है और अब पुलिस हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश के लिए सुराग तलास रही है।
पुलिस पता लगा रही है कि आखिरकार इतनी घनी आबादी वाले मोहल्ले में महिला की हत्या करने के बाद गली में शव किसने फेंका। हत्या करने वाला काफी बेखौफ है। इसलिए उसने लाश को फेंकने के लिए मृतका और उसकी बेटी के घर के बीच की गली चुनी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने वाला कोई करीबी ही है। साल 2017 में महिला के पति की टीबी से मौत हो गई थी। पुलिस देख रही है कि मृतका के पास किसका आना जाना था। कौन आखिरी बार उसके साथ देखा गया था।
सोमवार सुबह पुलिस को थाटीपुर के लोगों ने सूचना दी कि 60 फुटा रोड डीपी के पास गली में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। महिला के चेहरे को धारदार हथियार से कुचला गया था और उसके हाथ भी बंधे हुए हैं। हालांकि पुलिस को महिला की शिनाख्त कराने में सफलता मिल गई। महिला चतुरोबाई उर्फ इमरती देवी उर्फ सावित्री शाक्य उम्र 55 साल है। महिला के तीन बेटे नरेश, पप्पू व मुकेश शाक्य है और दो बेटियां भी है। महिला के तीनों बेटे टेंपो चलाते हैं उसकी एक बेटी घर के पास ही रहती है। महिला किराए के मकान में अपने बेटों के साथ रहती है।
जैसे ही लोगों ने महिला के शव को देखा वैसे ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोग आपस में हत्या की वजह के बारे में बात कर रहे थे। महिला रविवार दोपहर 1 बजे से घर से लापता थी। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। महिला रविवार दोपहर को बेटों के घर से बेटी के घर मिलने जाने की कहकर घर से निकली थी। रात भर महिला घर नहीं लौटी।
जहां पर महिला के शव को फेंका गया है वह स्थान उसके घर से 4 सौ मीटर की दूरी पर और बेटी के घर से 20 मीटर की दूरी पर है। साथ ही शव सुबह चार बजे के बाद फेंका गया है। क्योंकि सुबह चार बजे पास में ही रहने वाला छुन्ना नामक युवक उस जगह से निकला था तब शव नहीं था। इससे लगता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और उसका शव चार बजे के बाद फेंका गया है। हालांकि मामले को दुष्कर्म के एंगल से भी पुलिस देख रही है। इसलिए फोरेंसिंग टीम ने वैजाइनल स्वाब भी लिया है। साथ ही बार्डर बीएसएफ का स्नीफर डॉग बुलाया गया है और हत्यारे के रूट को ट्रेक किया जा रहा है।
शव मिलने के बाद संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही एसएसपी अमित सांघी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस स्नीफर डाग व फिंगरप्रिंट यूनिट के साथ मौके पर जांच कर रही है। जिससे हत्यारोपियों का सुराग मिल सके।
इस बारे में एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि महिला की हत्या हुई है। गली में शव को फेंका गया है। जांच की जा रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









