दीनदयाल नगर सेक्टर-सी में रामलीला 26 सितंबर से व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई
Sep 04 2022
ग्वालियर। हर वर्ष की भांति विगत 15 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन सेक्टर-सी दीनदयाल नगर में किया जा रहा है। इस वर्ष 2022 को रामलीला का मंचन 26 सितंबर से किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन 10 सितंबर शनिवार को किया जायेगा।
इसी क्रम में नवदुर्गा रामलीला समिति की रविवार को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला आयोजन को लेकर प्रमुख चर्चाये की गई एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक में तय हुआ कि 26 सितंबर से रामलीला का आयोजन किया जायेगा एवं 10 सितंबर शनिवार को भूमि पूजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन श्री रामकृष्ण कला मंडल द्वारा किया जाएगा।
रामलीला मंचन का उद्देश भगवान राम के चरित्र ओर उनके आदर्श जन-जन तक पहुचे, लोगो मे सदभावना ओर भाईचारा बड़े। समिति अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन बहुत ही भव्यता, सुन्दरता ओर विशाल रूप के साथ किया जाएगा। जिसमे बिभिन्न प्रकार की झांकिया लगाई जाएगी, एवं रामलीला के मंचन के समय प्रतिदिन रामलीला पार्क में एक बृक्ष भी लगाया जायेगा। 28 सितंबर को भगवान राम की राम बारात दीनदयाल नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी। 5 अक्टूबर को दशहरे को विशाल 50 फ़ीट के रावण के पुतले का दहन भी विशाल आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। जो आकर्षण का केन्द्र होगा।
बैठक में इंद्रजीत सिंह घुरैया, रणविजय सिंह कुशवाह, नरेंद्र साहू, सुरेंद्र कांकर, डा.सुनील तोमर, रेखा त्रिपाठी (पार्षद), अनिल श्रीवास, भारत परिहार, राघवेंद्र कुशवाह, रामरूप परिहार, महावीर बघेल, अरविंद बाजपेई, देवेश शर्मा, आदित्य गुप्ता, बनवारी श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









