जैन जागृति मंच शाखा मुरार ने खिलाई धार्मिक जैन हाउजी, जीते पुरूस्कार खिले चेहरे

Sep 04 2022

ग्वालियर। दसलक्षण महापर्व के अंतर्गत गणनी आर्यिका रत्न श्री 105 आर्षमती माताजी के सानिध्य में रविवार को उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रविवार को राष्ट्रीय महिला जैन जागृति मंच शाखा मुरार द्वारा धार्मिक जैन हाउजी का कार्यक्रम किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम शुभारंभ  दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण श्रीमती कविता जैन एवं श्रीमती अंजू जैन द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन कोषाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जैन द्वारा किया गया। संस्था द्वारा जबलपुर से पधारे विधानाचार्य श्री अभिषेक जैन शास्त्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शानदार धार्मिक हाउजी खिलाई गई। जिसमें कभी संख्या में जैन समाज के लोगो बड़े ध्यानपूर्वक होकर खेली। वही लकी ड्रॉ का इनाम रेफ्रिजरेटर श्रीमती प्रियंका मृणाल जैन का निकला। अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती रिचा जैन द्वारा किया गया। कार्यकम में अन्य सदस्यगण मौजूद रही।