अपनी अस्थियां मानव कल्याण के लिए देने वाले महर्षि दधीचि से प्रेरणा लें-रामसेवक दास
Sep 04 2022
ग्वालियर। यूं तो भारतीय इतिहास में कई दानी हुए हैं, किन्तु मानव कल्याण के लिए अपनी अस्थियों का दान करने वाले मात्र महर्षि दधीचि थे। यह बात गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास महाराज ने श्री भृगु (भार्गव) ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि दधीचि की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि वेद शास्त्रों आदि के पूर्ण ज्ञाता और स्वभाव के बड़े ही दयालु थे। अहंकार तो उन्हें छू तक नहीं पाया था। वे सदा दूसरों का हित करना अपना परम धर्म समझते थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर एचबी शर्मा थे। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु भार्गव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम, महर्षि दधीचि पूजन व दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस दौरान संगीत के माध्यम से परशुराम वंदना मुरार इकाई की अध्यक्ष रानू दुबे, पूनम गांगोटिया, शानू शर्मा, ज्योति शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके बाद भार्गव समाज के महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर मिश्रा व हरिकृष्ण जोशी ने पत्रकारिता जगत के श्रेष्ठ संवाददाता के रूप में सर्वश्री प्रदीप बौहरे, हरीश दुबे, धर्मेंद्र त्रिवेदी, अजय उपाध्याय, गोपाल त्यागी, अनुराग चतुर्वेदी, प्रशांत शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, लोकेंद्र भार्गव व मनीष शर्मा को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा व आभार सौरभ शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर केशव मिश्रा, रामप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र गौतम, सुनील भार्गव, हेमा भार्गव, संगीता तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज भार्गव, राजेश शर्मा, गौरव तिवारी, अनीता मिश्रा, पूर्वी शर्मा, देवेंद्र स्वामी, पंकज दुबे, संजय भार्गव, अमन भार्गव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









