गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा शहर

Sep 04 2022

ग्वालियर। शहर में इन दिनों प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना में ाक्तगण लीन हैं। जिधर देखो उधर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। किसी ने अपने घर में तो किसी ने अपने प्रतिष्ठान में श्रीजी की स्थापना की है। उधर विभिन्न मंडलों द्वारा भी शहर के प्रमुख चौराहों पर श्रीजी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में भी भक्तगण सुबह-शाम पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना में लीन हैं। इस साल गणेशोत्सव की धूम से पूरा शहर सराबोर है और हर तरफ श्रीजी की भक्ति का नजारा देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है और मंदिर,घर व पंडालों तक भगवान गणेश के जयघोष ही सुनाई दे रहे हैं।
महिलाएं व युवतियां सुबह-शाम घरों और पंडालों में पहुंचकर भजन-कीर्तन में मगन हैं वहीं बच्चे और युवाओं में भी गणेशोत्सव को लेकर भारी उल्लास देखने को मिल रहा है। अहम बात यह है कि इस साल कोरोना की गाइडलाइन नहीं होने के कारण लोग बिंदास होकर श्रीजी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कोई पंडालों में तो कोई अपने नजदीकी मंदिर पर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
वैसे तो गणेशोत्सव को लेकर सभी वर्ग में भारी उल्लास देखने को मिल रहा है। लेकिन सबसे अधिक उल्लास बच्चों में देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम पंडालों में बच्चों की अधिक भीड़ देखने को मिलती है और वह पंडालों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आकर्षक उपहार भी जीत रहे हैं।