कड़ी सुरक्षा के बीच हुई संघ लोक सेवा की कंबाइंड डिफेंस परीक्षाएं आयोजित
Sep 04 2022
ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग की कम्बाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षाएं रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शहर में बनाए गए 34 परीक्षा केन्द्रों पर एक साथ शुरु हो गईं।
संबंधित सेंटरों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया गया। शहर आयोजित की जा रही संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए तैनात किए गए दोनों पर्यवेक्षक परीक्षा केन्दा्रें का औचक निरीक्षण करते नजर आए।
शहर में आयोजित की जा रही परीक्षा की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी अपर जिला दण्डाधिकारी एचबी शर्मा व परीक्षा का प्रभारी एसडीएम घाटीगांव संजीव खेमरिया रविवार सुबह से ही सभी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर हर सेंटर पर विशेष रुप से नजर रखे हुए थे। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए दो सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
रविवार को आयोजित हो रही कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा के लिए बनाए गए 34 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 11 हजार 926 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। यह सीडीएस परीक्षा ग्वालियर के 5 परीक्षा केन्द्रों में तीन सत्रों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से सायंकाल 5 बजे तक व 4 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा दो सत्रों में हुई। साथ ही 25 परीक्षा केन्द्रों पर एनडीए परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से सायंकाल 4.30 बजे तक आयोजित हुई।
कई बार ली गई छात्रों की तलाशी
संघ लोक सेवा आयोग की कम्बाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षाओं के लिए 34 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों में जाने से पहले छात्रों की कई स्तरों पर तलाशी ली गई। छात्रों के डिजीटल गैजिट्स परीक्षा केन्द्रों के बाहर ही उतरवा लिए गए। साथ ही जो छात्र ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लेकर नहीं आए थे उनकी पानी की बोतल जब्त कर ली गई। सबसे पहले छात्रों की चैकिंग परीक्षा केन्द्रों के मुख्य द्वार के बाहर हुई। इसके बाद छात्रों को लाइन में लगाकर चैकिंग की गई। अंतिम बार परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्रों के सामान की तलाशी ली गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









