मीटर रीडर को रीडिंग गलत लेने का आरोप लगाकर तीन लोगों ने पीटा, रोशनीघर रोड पर बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
Sep 04 2022
ग्वालियर। एक मीटर रीडर को रीडिंग लेना भारी पड़ गया। उपभोक्ता ने ज्यादा बिल आने पर मीटर रीडर पर गलत और ज्यादा रीडिंग लेने का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। उसके पेट और गाल पर चांटे ही चांटे मारे हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद बिजली कर्मचारियों में आक्रोश है। रविवार को बिजली कर्मचारियों ने रोशनीघर में धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने आए दिन बिजली अधिकारी व कर्मचारियों हो रहे हमले का विरोध किया है। साथ ही प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं जीवाजीगंज में मीटर रीडर से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर में बिजली विभाग के अमले पर हमला होना कोई नई बात नहीं है। तीन दिन पहले ही सिटी सेंटर जोन में एक बिजली उपभोक्ता ने राजस्व वसूली करने पहुंचे जूनियर इंजीनियर पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इससे पहले कंपू जोन स्थित साई विहार कॉलोनी में भी बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी।
इसी सिलसिले में रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बिजली कर्मचारी (मीटर रीडर) को दो से तीन युवक बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में पिटने वाले की पहचान मीटर रीडर बृहमोहन शर्मा निवासी लक्ष्मीगंज के रूप में हुई है। बताया गया है कि बृहमोहन लक्ष्मीगंज जोन स्थित जीवाजीगंज के सिकरवार मोहल्ले में मीटर रीडिंग लेने पहुंचा था। मीटर रीडर के अनुसार जब वह रीडिंग लेकर वापस लौट रहा था तभी उपभोक्ता अनुराग कुशवाह सहित तीन लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लात घूसों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान मीटर रीडर के साथ उसका एक साथी भी था, लेकिन हमलावरों से बचने मौके से भाग निकला। मारपीट की वजह रीडिंग ज्यादा लेना बताई जा रही है। मारपीट की शिकायत मीटर रीडर ने जनकगंज थाना पुलिस से की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी उपभोक्ता अनुराग कुशवाह व 2 को नामजद कर लिया है।
साथी की मारपीट से आहत मीटर रीडरों ने रविवार को संभागीय मुख्यालय रोशनी घर पर धरना दिया। मप्र ठेका कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले आयोजित धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि मारपीट करने वाले उपभोक्ता को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
यहां बता दें ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर का गृह जिला है। ऐसे में बार बार बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों पर हमले होना गंभीर बात है। हालांकि अभी तक ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









