सड़क पर युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा-दूसरी पत्नी कर रही है परेशान
Sep 03 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में गोला का मंदिर इलाके में सड़क से गुजर रहे एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस पूरी घटना का युवक ने वीडियो भी बनाया है, जिसमें युवक अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को भी सूचना दी। इसके बाद परिजन युवक को लेकर जेएएच पहुंचे, जहां युवक का आइसीयू में उपचार चल रहा है।
शिवाजी नगर थाटीपुर निवासी सोनू मांझी ने गोला का मंदिर धर्मवीर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका वीडियो बनाकर युवक ने वायरल भी किया। जैसे ही लोगों ने इस वीडियो को देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके परिजनों की जानकारी लगी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी मिली है।
घटना की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को जेएएच में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि युवक की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक की दूसरी पत्नी उसे परेशान कर रही थी। महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, इसके बाद से पुलिस उनके घर पर आ रही है। शनिवार को भी जब पुलिस घर आई तो भाई ने फोन लगाकर सोनू को इसकी जानकारी दी थी। बताया जाता है कि सोनू महाराजपुरा में एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है फैक्ट्री से लौटते समय ही सोनू ने जहरीला पदार्थ निगला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









