45 शिक्षकों-शिक्षिकाओं को सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया

Sep 03 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह 3 सितंबर को आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि यह आयोजन फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर दीनदयाल सिटी मॉल में सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा करीब शहर के जाने माने 45 शिक्षक एवम शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। 
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज, अध्यक्षता महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवम पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया भांडेर थे। इस मौके पर सभी अतिथियों ने शिक्षकों को बधाई प्रेषित कर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए शिक्षकों एवम् शिक्षिकाओं के नाम
 रिशाल कुमार शर्मा, चंदन सोमानी जी, स्नेहा बाथम,  शिवानी बंसल, राघवेंद्र लाल सन्तानियां, मनीषा उपाध्याय, विनोद यादव, मोनिका सेंगर,  रजनी भदोरिया, निशा बिजोलिया, अनिल दंडोतिया, प्रियंका  सिंह तोमर, आनंद कुमार त्रिपाठी, रघुनाथ कुंदू, स्वाति, ज्योति दहाटे, डॉ तरुणा सिंह, संतोष मुरमकर, निशा यादव, मुक्ता शर्मा, चारूलाल दलाल, रेणु गुप्ता,  सुशीला वसुनिया, वीणा जोशी, शशि कुमार सेन, राहूल श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश कुमार दुबे, देवेन्द्र नाथ समाधिया, राकेश सक्सेना, योगेन्द्र सिंह, रश्मि परिहार, अलका श्रीवास्तव, सुमित पराशर, एके गुप्ता,ज्योति अएलिया, राजेश त्रिपाठी, अशोक जैन, डॉ. तृप्ति शर्मा, राजमनी कुशवाह, राकेश दुबे, उमा उपाध्याय, राखी शर्मा, ज्योत्सना सिंह रहीं।