श्रीजी के पंडाल में तेज डीजे बजाने पर हुआ विवाद

Sep 03 2022

ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्रअन्तर्गत विजयनगर आमखो पर श्रीजी के पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।
कंपू थाना प्रभारी रामनरेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर आमखो में श्रीजी की पंडाल में रात के समय तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पंडाल के समीप रहने वाले डॉ.पोददार के परिवार को डीजे से परेशानी हो रही थी। डाक्टर की बेटी ने डीजे चलाने वालों से डीजे को धीमी आवाज में बजाने को लेकर कहा लेकिन डीजे बजा रहे युवकों ने उसकी बात नहीं सुनी जिस पर डाक्टर के परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।