अंकिता को न्याय दिलाने जलाया पुतला

Sep 02 2022

ग्वालियर। समाजसेवी एवं छात्रों ने फूलबाग चौराहा पर अंकिता सिंह की हत्या के आरोपी शाहरुख खान को सजा दिलाने के लिए उसका पुतला जलाया। साथ ही झारखंड सरकार को चेतावनी दी की कातिल को जल्द से जल्द सजा नहीं मिली तो आगे भी प्रदर्शन किए जाएंगे। अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों के खिलाफ कैंडिल मार्च निकाल पुतला दहन कर अतिशीघ्र सख्त सजा देने की मांग प्रशासन से की हैं। इस दौरान कैंडिल मार्च निकालकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अर्पणा पाटिल, तन्नू चौहान, निर्मल सतवानी, शिवप्रताप भदौरिया, स्वयं सोनकर, दिवाकर पंडित, अभी भदौरिया, अंकुर श्रीवास्तव, आदित्य गौतम आदि शामिल थे।