डीन ने किया कमलाराजा अस्पताल का निरीक्षण

Sep 02 2022

ग्वालियर। जीआरएमसी के डीन डॉ.अक्षय निगम और जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने शुक्रवार को कमलराजा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी खामियां नजर आई वहां पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समय-समय अस्पताल प्रबंधन निरीक्षण करता रहता है।
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह डीन अक्षय निगम अपने सहयोगियों के साथ कमलाराजा अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने जहां स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जहां भी उन्हें खामियां दिखीं वहां पर उन्होंने नाराजगी जताई और कड़े निर्देश दिए कि हर हाल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का याल रखा जाए।