पदमा विद्यालय की छात्रा क्लास में हुई अचेत

Sep 02 2022

ग्वालियर। शुक्रवार सुबह पदमा विद्यालय में जिस समय क्लास लग रहीं थीं उसी समय एक छात्रा की तबियत खराब हो गई और वह अचेत हो गई। छात्रा की हालत बिगडऩे पर स्कूल प्रबंधन और परिजन उसे जयारोग्य अस्पताल ले गए जहां उसे आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। छात्रा की हालत यों बिगड़ी यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है। छात्रा का आईसीयू में उपचार चल रहा है।