खेत में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर दी

Sep 02 2022

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल के पास खेत में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचा मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। परिजनों का कहना है कि काम पर ले जाने के लिये युवक को घर से ले गये थे और उसकी हत्या कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल स्थित खेत पर काम करने गये धमेन्द्र कुशवाह पुत्र जयप्रकाश कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी लधेड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मितले ही पुलिस मौके पर जा पहुंची।
पुलिस ने मृतक धमेन्द्र के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया। वहीं मृतक धमेन्द्र के परिजनों ने आरोप लगाते हुये कहा कि शुक्रवार सुबह धमेन्द्र को काम कराने के लिये कुछ लोग घर से बुलाकर ले गये थे और उसको ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
वहीं बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंदनगर में रहने वाले राजेन्द्र राजौरिया पुत्र नंदकिशोर राजौरिया उम्र 45 वर्ष अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राजेन्द्र राजौरिया के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिय।