पहले दिन नरसी का भात कथा का मंचन राशि पाटनी द्वारा किया गया

Sep 01 2022

ग्वालियर। लक्ष्मीगंज स्थित राधा की हवेली पर चल रहे नौ दिवसीय महोत्सव के दौरान फरीदाबाद से आई राशि पाटिनी द्वारा नरसी का भात नानी बाई का मायरा कथा के पहले दिन कन्हैया ने नरसी पर कृपा कैसे कीइस कथा का श्रवण पूरे संभाग भर से आए हुए धर्म प्रेमी जनता नेे उठाया।
 राधा हवेली श्याम उत्सव समिति द्वारा कथा में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। जिसमें बुजुर्ग महिलाओं-पुरुषों के लिए कुर्सी लगाई गई। साथ ही मंदिर प्रांगण के बाहर एक बहुत बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट किया गया। जो भक्त मंदिर के अंदर नहीं बैठ पा रहे थे उन्होंने बाहर लाइव टीवी के द्वारा कथा का रसपान कराया गया। समिति के मीडिया प्रभारी शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया ने बताया की नरसी का भात नानी बाई का मायरा कथा 1 तारीख से 3 सितंबर तक साईं काल 4 बजे से 7:30 बजे तक सुनाई जाएगी।