अस्पताल परिसर में पार्किंग के नाम पर की जा रही वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

Sep 01 2022

ग्वालियर। जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चालकों से जबरन की जा रही वसूली को लेकर गुरुवार को दो दर्जन से अधिक लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की इस मौके पर उपस्ति एआईडीवाईयो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रोक लगाने की मांग की। 
आपको बतादें कि अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय में भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, गुना सहित आसपास के राज्यों से मरीज यहां उपचार कराने आते हैं सरकार द्वारा मरीजों को अच्छा उपचार देने एवं उनको अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की बात की जाती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अभी हाल ही में पार्किंग का ठेका देकर अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर कमलाराजा अस्पताल माधव डिस्पेंसरी के प्रवेश द्वारों पर लठेतों द्वारा दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों को प्रवेश देने के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। 
बीते रोज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर कइस वसूली को लेकर रोक लगाने की बात कही गई थी लेकिन ठेकेदार के लोग गुरुवार को भी यहां आने वाले लोगों के साथ बदसूलकी कर उनसे जबरन अस्पताल परिसर में प्रवेश शुल्क कर रहे हैं।