पिछड़ा वर्ग मोर्चा नवनियुक्त अध्यक्ष कुशवाह ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की
Sep 01 2022
ग्वालियर। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग साधने के लिये पूर्व मंत्री नारायण सिंह को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कुशवाह के अध्यक्ष बनने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। जहां बीते दिनों भाजपा के पिछड़ा वर्ग नेता प्रीतम लोधी को ब्राह्मण एवं महिला विरोधी ब्यान देने को लेकर भाजपा ने पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। इसके बाद नारायण सिंह को ओबीसी की कमान सौंपकर एक तीर से कई निशाने लगाये जा रहे हैं।
यहां लश्कर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं भाजपा ने नारायण सिंह को चुनाव से पहले एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उनका कद बढ़ा दिया है।
गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह के पदभार ग्रहण करने के बाद ग्वालियर पहुंचे। श्री कुशवाह ने ग्वालियर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर निगम सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरीपाल, कमल माखीजानी, जवाहर प्रजापति, पवन सेन, राकेश माहोर, मुलायम सिंह यादव उपस्थित थे।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ज्योतिबाफूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की शुरुआत की। उसके बाद श्री कुशवाह ने शहीद हेमू कालानी प्रतिमा बाडा, महारानी लक्ष्मी बाई फूलबाग, लाल बहादुर शास्त्री जी पड़ाव, वीर दुर्गादास राठौड़ हजीरा, अवंती बाई लोधी मल्लगढा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी दीनदयाल नगर, शहीद भगत सिंह 7 नंबर चौराहा मुरार, शहीद चंद्रशेखर आजाद बारादरी चौराहा, मुरार, झलकारी बाई आकाशवाणी चौराहा, स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर जी निगम मुख्यालय, महात्मा गांधीजी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, क्रांतिकारी लाल बाल पाल फूलबाग, स्वामी विवेकानंद चेतकपुरी, श्रीमंत राजमाता सिंधिया, सिटी सेंटर कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया छत्री कटोराताल, वीर सावरकर, स्व. शीतला सहाय कटोराताल, अहिल्याबाई होल्कर कटोराताल रोड, त्रिमूर्ति तिराहा सिंधी कॉलोनी पर स्थित शहीद भगत सिंह पर पहुंच कर पुष्पामाल अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









