ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ का गणेश महोत्सव प्रारंभ मोर पर सवार होकर आयें गणेश महाराज

Sep 01 2022

ग्वालियर। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन लोहिया बाजार में मनाया जा रहा है। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के गणेश जी महाराज मोर पर सवार होकर छत्री थीम रोड़ से लोहिया बाजार में पधारें और गाजे बाजे के साथ गणेश जी महाराज की प्रतिमा को स्थापित किया गया। 
इस आयोजन की जानकारी देते हुए ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल सचिव निर्मल जैन ने बताया कि गणेश महोत्सव लोहिया बाजार में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 10 दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक एवम रचनात्मक कार्य आयोजित किये जायेंगे। धीरज शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना विधिविधान से आरती प्रति दिन सुबह 10 बजे और रात्रि 7:30 पर आयोजित की जायेगी।