सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी सांघी ने भावभीनी विदाई दी

Sep 01 2022

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसएसपी अमित सांघी ेद्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमेश द्विवेदी सहित सीएसपी इंदरगंज विजय भदौरिया, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रंजीत सिंह एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 
कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी अमित सांघी ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व नारियल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण इस प्रकार हैं-उपुअ उमेश द्विवेदी, निरी. सुरेन्द्र सिंह गौर, निरी. दर्शन सिंह बिसारिया, उनि. हरिचरण वास्त्री, सउनि रामवीर सिंह कुषवाह, प्रआर. कमलेश यादव, प्रआर. सुंदरसिंह भदौरिया, प्रआर. भगवानदास, प्रआर. मुन्नालाल, प्रआर. उम्मेद सिंह, आर. महेश शर्मा।