जिला पंचायत कार्यालय में मनाया गया विमुक्त दिवस
Aug 31 2022
ग्वालियर। प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। 31 अगस्त को विमुक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है। ग्वालियर के जिला पंचायत सभाकक्ष में विमुक्त दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह एवं अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह ने की। इस मौके जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विमुक्त दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह ने कहा कि विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले यह सभी का प्रयास होना चाहिए। शासन की योजनाओं के माध्यम से उक्त जाति, जनजाति के लोगों का जीवन स्तर बेहतर बने और वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। इसके लिये शासन ने अनेक योजनायें प्रारंभ की हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह ने भी विमुक्त दिवस के उपलक्ष्य पर जनजाति के लोगों को बधाई दी और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ कल्याण विभाग की संयोजक सुश्री शिवानी अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं का फोल्डर भी उपस्थित लोगों को उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के अंत में श्री करण बिहारी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









