अस्पताल परिसर में जबरन वसूला जा रहा प्रवेश शुल्क
Aug 30 2022
ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय स्थित कमलाराजा अस्पताल एवं माधव डिस्पेंसरी सहित अस्पताल के मुख्य द्वार पर खड़े ठेकेदार के कर्मचारी अस्पताल परिसर में प्रवेश किये जाने पर जबरन शुल्क वसूल रहे हैं। इसको लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
आपको बतादे कि अस्पताल परिसर में एक सितंबर से प्रवेश शुल्क लिये जाने के निर्देश मिलने के बाद ठेकेदार द्वारा बीते एक सप्ताह से ट्रायल के नाम पर जबरन प्रवेश शुल्क वसूल किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में मरीज को लेकर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से ठेकेदार के नुमांइदे बदसलूकी करते हुये उनसे प्रवेश शुल्क की मांग कर रहे हैं।
बीते सोमवार को प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद होने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक एवं बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं जनप्रतिनिधि मौके पर जा पहुंचे। अस्पताल में आने वाले दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चालकों का कहना है कि बैंक एवं उनके मकान होने के चलते बार बार आना जाना पड़ता है। यहां खड़े ठेकेदार के लठेत जबरन वूसली करने की बात कर रहे हैं। स्थिति यह है कि परिसर में आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। आम लोगों का कहना है कि पूर्व की भांति अस्पताल परिसर में स्टैंड लगाकर पार्किंग शुल्क लिया जाये न कि अस्पताल में प्रवेश शुल्क की वसूली की जाये। आमजनों ने प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधक से मांग करते हुये इस पर शीघ्र रोक लगाने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









