ग्वालियर के साइंटिस्ट की अमेरिका में मौत, परिजन अमेरिका पहुंचे
Aug 30 2022
ग्वालियर। शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर जेसी गर्ग के बेटे सुकांत की अमेरिका में मौत हो गई। बताया जाता है कि सुकांत का शव घर के अंदर ही पड़ा था। उसकी मौत कैसे हुई अभी कुछ पता नही चला है। अमेरिका में शव का पोस्टमार्टम किया गया। अब उसके शव को भारत लाने के लिए परिजन प्रयास में लगे हुए है।
इधर ग्वालियर स्थित उनके हरगोविंद मिश्रा कॉलोनी में रिश्तेदार, परिचितों का आना शुरू हो गया है। 36 बर्षीय सुकांत गर्ग अमेरिका में साइंटिस्ट के पद पर था। बताया जाता है कि गत रोज उसकी मौत हो गई। उसका शव एक कमरे में मिला है। अमेरिका से ग्वालियर परिजनों को फोन करके बताया गया कि सुकांत की मौत हो गई है। इसके बाद डॉक्टर गर्ग ने रिश्तेदारों की मदद से बेटे को शव के लाने के प्रयास शुरू कर दिए है। उसकी मौत कैसे हुई इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। परिजन अभी गमगीन है इसलिए कुछ भी नहीं बता पा रहे है।
सुकांत कई सालो से अमेरिका में ही रह रहा था। कोरोना काल में भी वह अमेरिका ही रहा। इसके बाद वह ग्वालियर परिजनों के पास आया था। गर्ग नर्सिगहोम के स्टाफ ने बताया कि सुकांत करीब 1 मई को ग्वालियर से अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









