310 अमरनाथ यात्रियों के जत्थे ने शिव अभिषेक किया
Aug 30 2022
ग्वालियर। 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन से भी ज्यादा लाभ बाबा अमरनाथ बर्फंानी के दर्शन करके प्राप्त हो जाता है। सावन मास में चलने वाली इस यात्रा में शामिल होने का मन सबका होता है, परन्तु सौभाग्य कुछ लोगों को ही मिल पाता है। बम-बम भोले सेवा दल द्वारा अमरनाथ यात्रियों का जत्था 29 जून से 8 जुलाई तक यात्रा करके वापस आया। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों का लाभ 310 यात्रियों द्वारा इस वर्ष उठाया गया। बम-बम भोले सेवा दल द्वारा यह 22 वीं यात्रा थी। जिसका नेतृत्व डॉ. संजय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। यात्रा उपरांत समूह के सभी यात्रियों द्वारा चकलेश्वर महादेव मंदिर पर शिव अभिषेक कर पूजन किया गया।
यात्रा उपरांत अभिषेक करके हम अपनी यात्रा को और अधिक सार्थक कर देते हैं। भगवान भोले नाथ सभी पर अपनी असीम कृपा रखें इसकी मनोकामना के लिये एकत्रित होकर भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुये हम सब लोग अभिषेक करते हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान हुई दर्दनाक त्रासदीयों के लिये सभी ने संवेदनायें व्यक्त की।
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ने अमरनाथ यात्रियों के समूह को शॉल, श्रीफल द्वारा सम्मानित किया। क्योंकि इतनी बड़ी यात्रा से लौंटे श्रद्धालुओं का दर्शन कर लेना ही यात्रा के पुण्य के बराबर माना जाता है। सुनील शर्मा प्रत्येक वर्ष यात्रियों के समूह को छोडने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आते रहते हैं।
कार्यक्रम में नवल कुशवाह, आकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, योजना तिवारी, रोहित, अजीत जैन, विपिन झा, नवीन जायसवाल, सत्येन्द्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









