सरपंच के बेटे ने की फायािरंग, पकड़ा, तीन फरार
Aug 30 2022
ग्वालियर। आधी रात को रंगदारी दिखाने के लिए फायरिंग करने वाले सरपंच के बेटे को मुरार थाना पुलिस ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पिस्टल व कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उसके फरार तीन साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग का पता चलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो एक कार में कुछ युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीन युवक तो पैदल ही भाग गए और कार सवार ने कार को गति दे दी। करीब आधा घंटे तक कार सवार का पीछा करने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि गुर्जर निवासी मौ बताया है और बताया कि वह अभी डीडी नगर में रह रहा है। साथ ही पता चला कि उसके पिता मौ में सरपंच है। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर भागने वाले बदमाशों की जानकारी के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि उन्होंने किस कारण से फायरिंग की।
बिजली पोल नहीं हटाया तो कर दी फायरिंग
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुठीना में खेत की मेड पर लगे बिजली पोल को नहीं हटाने पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर फायरिंग कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने गुठीना निवासी बिट्टो बाई पत्नी मोहन सिंह रहती है। इनके खेत के पास ही गजेन्द्र राणा का खेत है और इनके खेत की मेड पर बिट्टो बाई का बिजली का पोल लगा हुआ है। उन्होंने पोल हटाने की कहा। जब उन्होंने इनकार किया तो गजेन्द्र व शैलेन्द्र राणा उनके घर आए और गाली गलौज कर पथराव कर दिया। जब वह उन्हें समझाने आए तो आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग कर दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









