चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने एएसपी क्राईम राजेश दण्डोतिया को किया सम्मानित

Aug 29 2022

ग्वालियर। शहर में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हम सभी सुरक्षित रहे इसके लिए पुलिसकर्मी पुलिस अधिकारी दिन रात एक कर देते हैं। विगत 1 वर्षों से शहर में क्राइम की कड़ी को तोड़कर शहर को क्राईम मुक्त करने का श्रेय एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को जाता है। उनके सफलतम एक बस पूर्ण करने पर सोमवार को चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों द्वारा उनको पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और अच्छे कार्यकाल के लिए मंगल शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्त, अमन श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव,  मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।