राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान
Aug 29 2022
ग्वालियर। मां अंबे आत्मरक्षा समिति एवं ग्वालियर जिला जुजित्सु संघ के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाता है। जिन्होंने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
खेल दिवस पर सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों समीक्षा नरवरिया, निक्की शर्मा, महक नरवरिया, वंशिका उदेनिया, साहिल प्रताप सिंह, सुरभी राठौर, अनुष्का सिंह, अंकित लोधी, कृष्णा तोमर, शिवांगी राठौर, शिवम किरार, अंशुल खरे, तनुज लोधी, बंदना राठौर, पूजा प्रजापति, दीक्षा प्रजापति, आर्यन राजपूत, अंश शिवहर,े अर्पिता शिवहरे, गौतम लोधी, वैष्णवी तिवारी, मोहित लोधी, मोहिनी लोधी, अनुष्का पाल, संध्या लोधी, यशवी राठौर, चित्रांश राठौर, पलक लोधी, आदित्य लोधी, प्रिंस समर्थ जादौन, पूनम राठौर, नीलम लोधी यह सभी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां वैष्णो परम पीतांबरा धर्मकांटा के पीछे मुरैना रोड ग्वालियर में सम्मानित किया गया। यह जानकारी संस्था के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सूरज राठौर के द्वारा दी गई। एवं कार्यक्रम आयोजक अनुष्का सिंह आशिका राठौर, सुरभी राठौर, अंजू कुशवाह, नीलम लोधी इन सभी के द्वारा यह खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रोहित गुप्ता भूपेंद्र कराना, योगेंद्र सिंह तोमर, पहलाद सिंह, विक्रम लोधी की उपस्थिति में गरिमा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









