तरुण पुष्कर में हुआ जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन
Aug 29 2022
ग्वालियर। खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को 23 वीं जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन तरुण पुष्कर में किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ.शोभा सतीश सिकरवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में तैराकों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महापौर डॉ.सिकरवार के अलावा खेल अधिकारी एवं तरण पुस्कर प्रभारी सत्यपाल सिंह चौहान व कई पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









