कचरे से भरा ठेला देख भड़के निगमायुक्त
Aug 29 2022
ग्वालियर। सोमवार सुबह सिंधी कालोनी की ओर से निगमायुक्त किशोर कान्याल का निकलना हुआ और इसी समय एक व्यक्ति ठेले पर कचरा लेकर निकल रहा था। निगमायुक्त श्री कान्याल ने कचरा भरा ठेला देखा तो वह तुंरत अपनी गाड़ी से उतरे और ठेला चालक से कचरे के संबंध में पूछताछ की लेकिन जब ठेला चालक संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया तो निगमायुक्त भड़क उठे और तत्काल अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बिना जुर्माना भरे इस ठेले को नहीं जाने दिया जाए।
श्री कान्याल ने कहा कि संबंधित व्यक्ति से पूछताछ करें और संतुष्ट होने के बाद ही ठेला चालक को आगे जाने दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक ठेला चालक जुर्माना ना भर दे तब तक उसे नहीं जाने दिया जाए।
स्वच्छता को लेकर निगामयुक्त श्री कान्याल पूरी तरह से सजग रहते हैं और स्वयं मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों की ना सिर्फ लास लेते हैं बल्कि मौके पर खड़े होकर स्वयं सफाई व्यवस्था को ठीक कराते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









