दस दिवसीय गणेशोत्सव कल से, तैयारियां अंतिम चरण में
Aug 29 2022
ग्वालियर। भाद्रपद मास के शुल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। ज्यातिष के अनुसार इस दिन लोग अपने घरों में 10 दिनों के लिए गणपति स्थापित करते हैं। 10 दिन चलने वाले गणेश महोत्सव के लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग शुभ मुहूर्त में गणपति को घर लेकर आते हैं और दस दिन से उनकी सेवा का लाभ उठाते हैं। इस दौरान लोग अपने घरों में गणेश जी की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं।
10 वें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया जाता है। शहर भर में श्रीजी की स्थापना करने के लिए जहां घरों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर विभिन्न चौराहों पर भी श्रीजी की स्थापना के लिए युवाओं में भारी उल्लास देखने को मिल रहा है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर साफ- सफाई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु-जन बड़े ही धूमधाम के साथ सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का सरोवर, झील, नदी आदि में विसर्जन करते हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









