.प्रकृति ,पर्यावरण के पोषण के लिए जरूरी है पौधारोपण--स्वामी ऋषभदेवानन्द महाराज.कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा गौसंवर्धन पर विचार गोष्ठी कर 101 वृक्षो का रोपण किया गया

Aug 28 2022

ग्वालियर l कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आज रविबार को लालटिपारा स्थित गौशाला पर  101 वृक्षो का रोपण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला के स्वामी ऋषभदेवानन्द महाराज एवं मुख्य अतिथि डी. आर. डी. ओ. के डायरेक्टर श्री देवेंद्र दुवे जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी ऋषभदेवानन्द जी महाराज ने अपने उदगार में कहा कि "वृक्ष सुंदर स्वच्छ देते हैं वायु -जिससेबढ़ती जीवन आयु" इसलिए प्रकृति पर्यावरण के पोषण के लिए पौधरोपण करना अत्यंत आवश्यक है व सृष्टि का अमूल्य वरदान गौमाता है गौ माता की सेवा से समस्त तीर्थों का प्रकृति की सेवा का फल स्वतः ही मिल जाता है । डीआरडीओ के डायरेक्टर देवेंद्र दुबे जी ने गो और पर्यावरण के वैज्ञानिक महत्व को समझाते हुए कहा कि एक वृक्ष आपको 1 वर्ष में लगभग एक करोड़ की ऑक्सीजन प्रदान करता है जिससे हमें एक वृक्ष की कीमत का पता चलता है व इस अवसर पर अन्य सदस्यों के द्वारा भी अपने विचार गोष्ठी में विचार प्रस्तुत किए गएशशिकांत दिक्षित ने बताया कि इस मौके पर गौ सेवक के रूप में शेखर तोमर एवं जेपी पाठक वृक्ष मित्र के रुप में राजीव दीक्षित डॉक्टर सत्येंद्र त्रिवेदी जी का सम्मान किया गया अमित दुबे, श्री पुरुषार्थ मिश्र,श्री आदित्य मिश्रा,श्री राजीव दीक्षित,श्री के के चतुर्वेदी,डा एम के शुक्ला, श्री रवि त्रिपाठी, श्री सुधीर बाजपेई, श्री मति रेखा दीक्षित,श्री सौरव चतुर्वेदी,श्री राजेश तिवारी, श्री सुधीरत्रिपाठी, रविकांत बाजपेई आदि बहुत सी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन श्री शशिकांत दीक्षित एडवोकेट ने एम आभार श्री अमित दुबे जी ने ब्यक्त कियाs